Sensex Update Today: शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार
वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया.
मुंबई, 7 दिसंबर : वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में बढ़त के साथ मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ गया. शुरुआती सौदों में 30 शेयरों वाला सूचकांक 444.17 अंक या 0.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 57,191.31 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 131.60 अंक या 0.78 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 17,043.85 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में टाटा स्टील दो प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सबसे ऊपर था. इसके बाद कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति, इंडसइंड बैंक और एसबीआई के शेयर थे.
वही दूसरी तरफ डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा, एलएंडटी, भारती एयरटेल और एचसीएल के शेयर शुरूआती कारोबार के दौरान घाटे में रहे. इससे पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 949.32 अंक या 1.65 प्रतिशत लुढ़क कर 56,747.14 पर बंद हुआ था. इसी तरह एनएसई निफ्टी भी 284.45 अंक या 1.65 प्रतिशत की गिरावट लेकर 16,912.25 पर पहुंच गया था. एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर मध्य सत्र सौदों में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे. यह भी पढ़ें : शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 17,000 के पार
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने सोमवार को 3,361.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे. अमेरिका का शेयर बाजार भी पिछले सत्र में सकारात्मक बढ़त के साथ बंद हुआ.इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.53 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2021 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

