एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार

वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 15 जुलाई : वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 111.50 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 53,015.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 31.30 अंक या 0.20 प्रतिशत बढ़कर 15,885.25 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की तेजी एलएंडटी में रही. इसके अलावा एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, डॉ रेड्डीज और अल्ट्राटेक सीमेंट भी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर एमएंडएम, एशियन पेंट्स, मारुति, आईटीसी, टाइटन और इंफोसिस लाल निशान में थे. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,800 के नीचे आया

पिछले सत्र में सेंसेक्स 134.32 अंक या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 52,904.05 पर और निफ्टी 41.60 अंक या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 15,853.95 पर बंद हुआ था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 74.19 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2021 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).