जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 12,900 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक की तेजी हुई।

मुंबई, 26 नवंबर वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक की तेजी हुई।

इस दौरान सेंसेक्स को एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों से समर्थन मिला और यह 120.03 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 43,948.13 पर कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती को लगा बड़ा झटका, PDP के तीन नेताओं ने दिया पार्टी इस्तीफा, बताई ये वजह.

इसी तरह एनएसई निफ्टी 37.70 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 12,896.10 अंक पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एलएंडटी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और टाटा स्टील भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

यह भी पढ़े | Delhi Chalo March: दिल्ली आ रहे किसानों का हल्ला बोल जारी, शंभु बॉर्डर के पास प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड को खेतों में फेका; देखें वीडियो.

दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, मारुति और ओएनजीसी में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 694.92 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,828.10 पर बंद हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स ने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 44,825.37 को छुआ। निफ्टी भी 196.75 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,858.40 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में टोक्यो, हांगकांग और सियोल में तेजी थी, जबकि शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ICC T20 World Cup 2026 Today Match Prediction: आज के रोमांचक मुकाबलों में इन टीमों की जीत पक्की! टैरो कार्ड रीडर अदिति दुआ की बड़ी भविष्यवाणी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Score Update: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\