एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,550 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा जैसे बड़े शेयरों में तेजी और एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स लगभग 200 अंक चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स लगभग 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 11,550 के पार

मुंबई, 18 सितंबर टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा जैसे बड़े शेयरों में तेजी और एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स लगभग 200 अंक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 186.37 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 39,166.22 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी 62.70 अंक या 0.54 प्रतिशत बढ़कर 11,578.80 पर पहुंच गया।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार से हरसिमरत कौर ने दिया इस्तीफा तो CM अमरिंदर सिंह ने बताया नाटक, बोले- बहुत देर से उठाया गया छोटा कदम.

सेंसेक्स में सबसे अधिक करीब तीन प्रतिशत की बढ़त सन फार्मा में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, टीसीएस, टाइटन, पावरग्रिड, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एशियन पेंट्स भी मुनाफे में कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर एचयूएल, बजाज ऑटो, मारुति और नेस्ले इंडिया में गिरावट हुई।

यह भी पढ़े | ITR Filing Deadline: केवल 13 दिन बाकी, जुर्माने से बचने के लिए 30 सितंबर से पहले ऐसे पूरा करें आयकर रिटर्न का काम.

पिछले सत्र में सेंसेक्स 323 अंक या 0.82 प्रतिशत टूटकर 38,979.85 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 88.45 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 11,516.10 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 249.82 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।

कारोबारियों के मुताबिक एशियाई बाजारों में सकारात्मक शुरुआत से घरेलू शेयर बाजार को मजबूती मिली। हालांकि, वॉल स्ट्रीट पर शेयर बाजार घाटे के साथ बंद हुए।

इस बीच, वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.46 प्रतिशत बढ़कर 43.50 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2020 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).