Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंकों से ज्यादा की बढ़त, निफ्टी 15,950 के पार
वैश्विक बाजारों में ज्यादातर नकारात्मक रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया.
मुंबई, 16 जुलाई : वैश्विक बाजारों में ज्यादातर नकारात्मक रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक शुरुआती सत्र में 53,290.81 की ऊंचाई छूने के बाद, 111.60 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 53,270.45 पर कारोबार कर रहा था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 33.60 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 15,957.80 पर पहुंच गया.
सेंसेक्स में सबसे अधिक एक प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आईटीसी में रही. इसके अलावा सन फार्मा, डॉ रेड्डीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी भी बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और एनटीपीसी के शेयरों में गिरावट आयी. यह भी पढ़ें : Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,850 के पार
पिछले सत्र में सेंसेक्स 254.75 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 53,158.85 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था जबकि निफ्टी 70.25 अंक या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 15,924.20 पर बंद हुआ था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 73.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2021 11:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

