जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से पहले सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नीतिगत घोषणा से पहले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ गया।
मुंबई, नौ अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की नीतिगत घोषणा से पहले शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक चढ़ गया।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 103.44 अंक यानी 0.26 प्रतिशत बढ़कर 40,286.11 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 34.85 अंक यानी 0.29 प्रतिशत बढ़कर 11,869.45 पर चल रहा था।
यह भी पढ़े | Fixed Deposit पर इन बैंकों में मिल रहा हैं सबसे जादा ब्याज, पैसे लगाने पर मिलेगा अच्छा फायदा.
सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सर्वाधिक करीब तीन प्रतिशत की बढ़त में रहा।
सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में भारती एयरटेल, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी के शेयर बढ़त में रहे।
यह भी पढ़े | Tecno Mobile: टेक्नो के कैमोन सीरीज को 10 अक्टूबर को किया जाएगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स.
दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, नेस्ले इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर गिरावट में रहे।
पिछले सत्र में सेंसेक्स 303.72 अंक यानी 0.76 प्रतिशत बढ़कर 40,182.67 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 95.75 अंक यानी 0.82 प्रतिशत उछलकर 11,834.60 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजार के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध आधार पर 978.37 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी।
इस बीच, वैश्विक मोर्चे पर एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में चल रहा था। जापान का निक्की गिरावट में था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2020 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

