एजेंसी न्यूज

Sensex Update: रिलायंस, आईटी शेयरों में लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा

मजबूत वैश्विक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी गई.

Sensex Update: रिलायंस, आईटी शेयरों में लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 566 अंक चढ़ा
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 3 जून : मजबूत वैश्विक रुझान के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटी शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर बाजारों में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बढ़त देखी गई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 565.66 अंक बढ़कर 56,383.77 पर कारोबार कर रहा था. दूसरी ओर व्यापक एनएसई निफ्टी 159.85 अंक चढ़कर 16,787.85 पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फिनसर्व, टीसीएस और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एशियन पेंट्स में गिरावट हुई. अन्य एशियाई बाजारों में सोल और तोक्यो के बाजार हरे रंग में थे. चीन में छुट्टी के चलते शेयर बाजार बंद थे. यह भी पढ़ें : पृथ्वीराज फिल्म पर सियासत तेज, विपक्ष ने उठाए सवाल, केशव का पलटवार

इससे पहले बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 436.94 अंक या 0.79 फीसदी की तेजी के साथ 55,818.11 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 105.25 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 पर बंद हुआ. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 117.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 451.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).