जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 258 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,000 अंक के पार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और टीसीएस के शेयरों में लाभ से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 258 अंक और चढ़ गया, जबकि निफ्टी 15,000 अंक के पार निकल गया।
मुंबई, 25 फरवरी रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और टीसीएस के शेयरों में लाभ से बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 258 अंक और चढ़ गया, जबकि निफ्टी 15,000 अंक के पार निकल गया।
वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 257.62 अंक या 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,039.31 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 115.35 अंक या 0.77 प्रतिशत के लाभ के साथ 15,097.35 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक और पावरग्रिड के शेयर भी लाभ में रहे।
वहीं दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले इंडिया, एलएंडटी, कोटक बैंक और टाइटन के शेयरों में गिरावट आई।
रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी आई और निफ्टी 15,000 अंक के पार निकल गया। वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख और फेडरल रिजर्व चेयरमैन जेरोम पावेल की अनुकूल टिप्पणी से भी बाजार धारणा को बल मिला।’’
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन व्यापक बाजार रुख से बेहतर रहा।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की उल्लेखनीय लाभ के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में लाभ में चल रहे थे।
इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2021 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

