एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 189 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों के प्रवाह और कुछ शेयरों में ताजा लिवाली से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 189 अंक चढ़ा, निफ्टी भी मजबूत

मुंबई, 27 जुलाई विदेशी कोषों के प्रवाह और कुछ शेयरों में ताजा लिवाली से बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार मजबूती के रुख के साथ खुले।

बाजार कारोबारियों का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दर में वृद्धि उम्मीद के अनुकूल रही है। ऐसे में शेयर बाजारों के सकारात्मक दायरे में रहने की उम्मीद है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 188.56 अंक या 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,895.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 69.35 अंक या 0.35 प्रतिशत के लाभ से 19,847.65 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फिनसर्व का शेयर 1.62 प्रतिशत चढ़ गया।

भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स, सनफार्मा और इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में थे।

वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एनटीपीसी और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का बाजार लाभ में थे। बुधवार को यूरोपीय बाजार व्यापक रूप से नुकसान में बंद हुए थे।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).