एजेंसी न्यूज

Sensex Update: दो दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 173 अंक चढ़ा

पिछले दो दिनों से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरूआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई और बीएसई सेंसेक्स 173 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 173.39 अंक बढ़कर 54,644.06 पर कारोबार कर रहा था.

Sensex Update: दो दिन की गिरावट के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 173 अंक चढ़ा
शेयर मार्केट (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 10 मई : पिछले दो दिनों से जारी गिरावट के बाद मंगलवार को शुरूआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेजी हुई और बीएसई सेंसेक्स 173 अंक से अधिक चढ़ गया. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 173.39 अंक बढ़कर 54,644.06 पर कारोबार कर रहा था. इस तरह एनएसई निफ्टी 50.65 अंक बढ़कर 16,352.50 पर पहुंच गया.

हालांकि, बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका और बाद के कारोबार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स में एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. यह भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे चढ़ा

दूसरी ओर इंफोसिस, टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन लाल निशान में आ गए. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.99 प्रतिशत गिरकर 103.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,361.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).