जरुरी जानकारी | शुरुआती कोरोबार में सेंसेक्स, निफ्टी को नुकसान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कोरोबार में स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट आई।
मुंबई, 25 अगस्त वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कोरोबार में स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट आई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 452.68 अंक की गिरावट के साथ 64,799.66 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 125.95 अंक के नुकसान के साथ 19,260.75 अंक पर रहा।
सेंसेक्स के शेयरों में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड का शेयर 4.98 प्रतिशत गिरकर 205.15 रुपये के निचले सर्किट की सीमा को छू गया। कंपनी के शेयर में लगातार पांचवें दिन गिरावट दर्ज की गई। इंडसइंड बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।
दूसरी ओर, बजाज फिनसर्व, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स और मारुति लाभ में थे।
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में थे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकरात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.53 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 1,524.87 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

