जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी अपने सर्वकालिक उच्च स्तर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूती के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
मुंबई, 14 सितंबर एशियाई बाजारों में बड़े पैमाने पर मजबूती के रुख के बीच स्थानीय शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए।
स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार 10वें दिन तेजी रही। बीएसई 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 304.06 अंक चढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 67,771.05 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 97.65 अंक बढ़कर अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,167.65 पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, पावर ग्रिड और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर लाभ में रहे।
वहीं बजाज फाइनेंस के शेयर नुकसान में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले जुले रुख के साथ बंद हुए थे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 92.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,631.63 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

