एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक उछला, बाद में बना दबाव

वैश्विक बाजारों में सुधार के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक चढ़ गया, हालांकि बाद में इसमें दबाव देखने को मिला. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 190.34 अंक बढ़कर 54,555.19 पर पहुंच गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक उछला, बाद में बना दबाव
शेयर मार्केट (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 11 मई : वैश्विक बाजारों में सुधार के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 190 अंक से अधिक चढ़ गया, हालांकि बाद में इसमें दबाव देखने को मिला. इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 190.34 अंक बढ़कर 54,555.19 पर पहुंच गया. इसी तरह शुरुआती सौदों में एनएसई निफ्टी 65.55 अंक उछलकर 16,305.60 पर पहुंच गया.

हालांकि, बाजार अपनी बढ़त बरकरार नहीं रख सका, और जल्द ही लाल निशान में आ गया. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एचडीएफसी और महिंद्रा एंड महिंद्रा में तेजी हुई. यह भी पढ़ें : लोकसभा अध्यक्ष ने मिजोरम विधानसभा के 50 साल पूरे होने पर बधाई दी

इसके विपरीत एशियन पेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, लार्सन एंड टुब्रो और इंडसइंड बैंक गिरने वाले प्रमुख शेयरों में थे. अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, हांगकांग, शंघाई और सोल के बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.64 प्रतिशत बढ़कर 104.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2022 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).