एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में पांच दिन से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 367 अंक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 367 अंक उछलकर बंद हुआ। यूरोपीय शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच मारुति, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स में पांच दिन से जारी गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 367 अंक चढ़ा

मुंबई, 25 जनवरी शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 367 अंक उछलकर बंद हुआ। यूरोपीय शेयर बाजारों में मजबूत रुख के बीच मारुति, एक्सिस बैंक और भारतीय स्टेट बैंक में तेजी के साथ बाजार लाभ में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 366.64 अंक यानी 0.64 प्रतिशत मजबूत होकर 57,858.15 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 128.85 अंक यानी 0.75 प्रतिशत लाभ के साथ 17,277.95 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स शेयरों में करीब सात प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में मारुति रही। इसके अलावा, एक्सिस बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल और एनटीपीसी में प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में विप्रो, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लि. और आरआईएल शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन में शघाई कंपोजिट सूचकांक, जापान में निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

हालांकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत मजबूत होकर 87.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 3,751.58 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 04:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).