Sensex Update Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 17,700 के नीचे पहुंचा
विदेशी कोषों के निरंतर बहिर्वाह के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के फिसलने के साथ सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिर गया. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 178.60 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,234.67 पर कारोबार कर रहा था.
मुंबई, 30 सितंबर : विदेशी कोषों के निरंतर बहिर्वाह के बीच और रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक एवं आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों के फिसलने के साथ सेंसेक्स बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 150 अंक से अधिक गिर गया. 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 178.60 अंक या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,234.67 पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह निफ्टी 49.15 अंक या 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,662.15 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. इसके बाद पावरग्रिड, कोटक बैंक, मारुति, बजाज ऑटो और एक्सिस बैंक का स्थान रहा.
दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज, टाटा स्टील, एलएंडटी, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और एचयूएल के शेयर लाभ पाने वाले शेयरों में शामिल थे. पिछले सत्र में 30 शेयरों वाला सूचकांक 254.33 अंक या 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,413.27 पर और निफ्टी 37.30 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,711.30 पर बंद हुआ था. विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने बुधवार को 1,896.02 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की. यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, आसनसोल के कई इलाकों में जल भराव से बिगड़े हालात
एशिया के दूसरे प्रमुख शेयर बाजारों में शंघाई और सियोल लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग और टोक्यो मध्य सत्र के सौदों में नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत गिरकर 77.88 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2021 10:21 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

