एजेंसी न्यूज

Sensex Update: मुनाफावसूली से सेंसेक्स 537 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 537 अंक टूटकर बंद हुआ. हाल की तेजी के बाद वित्तीय और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया.

Sensex Update: मुनाफावसूली से सेंसेक्स 537 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में
शेयर मार्केट (Photo Credit : Twitter)

मुंबई, 27 अप्रैल : घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 537 अंक टूटकर बंद हुआ. हाल की तेजी के बाद वित्तीय और आईटी शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 537.22 अंक यानी 0.94 प्रतिशत का गोता लगाकार 56,819.39 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 772.57 अंक तक टूट गया था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 162.40 अंक यानी 0.94 प्रतिशत टूटकर 17,038.40 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, डॉ. रेड्डीज, विप्रो, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, मारुति सुजुकी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. इसके विपरीत टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज , टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक लाभ में रहे. एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी एक प्रतिशत से अधिक नुकसान में रहा, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कंपोजिट बढ़त में रहा. यह भी पढ़ें : ONGC Recruitment 2022: ओएनजीसी में निकली 3600 से अधिक पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन हो गए हैं शुरू

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख रहा. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.81 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,174.05 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2022 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).