एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | विदेशी कोषों की निकासी से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 98 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | विदेशी कोषों की निकासी से सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 98 अंक टूटा

मुंबई, 26 सितंबर एशियाई बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की निकासी के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट आई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 98.14 अंक टूटकर 65,925.55 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 18.75 अंक के नुकसान से 19,655.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एशियन पेंट्स, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में थे।

वहीं टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी और भारती एयरटेल के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 92.87 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,333.03 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2023 10:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).