जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,186 अंक गिरा, निफ्टी 17,160 से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लंबी छूट्टी के बाद सोमवार को खुले प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेज गिरावट हुई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,186 अंक से अधिक टूट गया।
मुंबई, 18 अप्रैल लंबी छूट्टी के बाद सोमवार को खुले प्रमुख शेयर सूचकांकों में तेज गिरावट हुई और शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,186 अंक से अधिक टूट गया।
कमजोर एशियाई बाजारों के बीच इंफोसिस और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी के चलते प्रमुख सूचकांकों पर भारी दबाव बना।
पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को महावीर जयंती और डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती तथा शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर बाजार बंद थे।
सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,186.18 अंक गिरकर 57,152.75 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 314.95 अंक गिरकर 17,160.70 पर आ गया।
सेंसेक्स में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, विप्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।
दूसरी ओर एनटीपीसी, टाटा स्टील, एमएंडएम, मारुति और पावर ग्रिड हरे निशान में थे।
एशियाई बाजारों में सोल, शंघाई और तोक्यो मध्य सत्र के सौदों के दौरान गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.01 फीसदी बढ़कर 112.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को शुद्ध आधार पर 2,061.04 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2022 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

