जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 11,750 अंक से नीचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के गिरावट के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की गिरावट रही। वैश्विक बाजारों की गिरावट का भी घरेलू स्तर पर दबाव देखने को मिला।
मुंबई, 27 अक्टूबर रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के गिरावट के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की गिरावट रही। वैश्विक बाजारों की गिरावट का भी घरेलू स्तर पर दबाव देखने को मिला।
बीएसई के 30 शेयरों वाले संवेदी सूचकांक सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ की। हालांकि कुछ ही देर में यह पलटी मार गया और 123.22 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,022.28 अंक पर आ गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 29.65 अंक यानी 0.25 प्रतिशत गिरकर 11,738.10 अंक पर रहा।
यह भी पढ़े | लॉकडाउन के दौरान आपने भरी EMI? जानिए कैसे, आप भी हो गए हैं बैंक से कैशबैक पाने के पात्र.
सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक में सर्वाधिक करीब तीन प्रतिशत की गिरावट रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई, एचडीएफसी, इंफोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज का स्थान रहा।
दूसरी ओर, कोटक बैंक ने लगभग 6 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की। इसके बाद एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) में भी तेजी रही।
यह भी पढ़े | सामूहिक आकस्मिक अवकाश के बाद एनडीएमसी संचालित अस्पतालों के वरिष्ठ डॉक्टर करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल.
पिछले सत्र में सेंसेक्स 540 अंक यानी 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,145.50 पर बंद हुआ था। निफ्टी 162.60 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,767.75 पर बंद हुआ था।
शेयर बाजारों के आंकड़ों से पता चला कि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 119.42 करोड़ रुपये की बिकवाली की।
एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की कारोबार के दौरान गिरावट में चल रहा था। हालांकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी बढ़त में था।
इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत बढ़कर USD 41.03 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

