एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 695 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,900 के नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 695 अंक लुढ़क गया। सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक बैंक जैसे शयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी।

जरुरी जानकारी | मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 695 अंक लुढ़का, निफ्टी 12,900 के नीचे

मुंबई, 25 नवंबर वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 695 अंक लुढ़क गया। सूचकांक में अच्छी हिस्सेदारी रखने वाले एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक बैंक जैसे शयरों में मुनाफावसूली से बाजार में गिरावट आयी।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 694.92 अंक यानी 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,828.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 44,825.37 के रिकार्ड स्तर तक चला गया था।

यह भी पढ़े | शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 13,100 के पार.

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्चेंज का निफ्टी 196.75 यानी 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,858.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह अबतक के सर्वोच्च स्तर 13,145.85 तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में कोटक बैंक रहा। इसमें करीब 3 प्रतिशत की गिरावट आयी। इसके अलावा एक्सिस बैंक, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स में भी गिरावट दर्ज की गयी।

यह भी पढ़े | How To Check LIC Policy Status Online: एलआईसी ग्राहक पॉलिसी का स्टेटस ऑनलाइन ऐसे करें चेक, जानिए पूरी प्रक्रिया.

दूसरी तरफ ओएनजीसी, पावरग्रिड और इंडसइंड बैंक लाभ में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘विभिन्न शेयरों में मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट आयी।’’

उन्होंने कहा कि उम्मीद के अनुरूप वायदा एवं विकल्प खंड के सौदों के समाप्त होने से पहले अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

मोदी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ कारोबारी दिवस से बाजार में अच्छी तेजी को देखते हुए मुनाफावसूली की अपेक्षा की जा रही थी।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और सोल नुकसान में जबकि टोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 48.33 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2020 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).