एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,300 अंक से नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने और सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस में गिरावट से सोमवार को बंबई शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 300 अंक लुढ़का, निफ्टी 10,300 अंक से नीचे

मुंबई, 29 जून वैश्विक बाजारों से नकारात्मक संकेत मिलने और सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाले एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और इन्फोसिस में गिरावट से सोमवार को बंबई शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में 300 अंक की गिरावट दर्ज की गई।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 323.91 अंक यानी 0.92 प्रतिशत गिरकर 34,847.36 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 0.81 प्रतिशत गिरकर 10,299.35 अंक पर आ गया।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राहुल गांधी पर वार, कहा- विदेशी महिला के गर्भ से जन्मा व्यक्ति नहीं हो सकता राष्ट्रभक्त.

बजाज फाइनेंस में सबसे ज्यादा करीब 4 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके बाद एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी और इन्फोसिस के शेयरों में भी गिरावट रही।

वहीं दूसरी तरफ आईटीसी, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पीएम नरेंद्र मोदी ने फिर किया आयुर्वेद को अपनाने का आह्वान, जानें क्या है डॉक्‍टर की सलाह.

इससे पिछले सत्र में, गत शुक्रवार को बीएसई का सूचकांक 329.17 अंक यानी 0.94 प्रतिशत बढ़कर 35,171.27 अंक पर बंद हुआ था। वहीं व्यापक आधार वाला निफ्टी सूचकांक भी 94.10 अंक यानी 0.90 प्रतिशत बढ़कर 10,383 अंक पर पहुंच गया था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को सप्ताहांत 753.18 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।

कारोबारियों के मुताबिक कोविड- 19 संक्रमण के मामलों में दुनियाभर में लगातार वृद्धि के चलते निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).