जरुरी जानकारी | उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स में 34 अंक की गिरावट, निफ्टी में मामूली लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

मुंबई, पांच दिसंबर स्थानीय शेयर बाजारों में मुनाफावसूली से सोमवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच बीएसई सेंसेक्स 34 अंक की मामूली गिरावट के साथ लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में नीचे रहा।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 33.9 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 62,834.60 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 360.62 अंक गिरकर 62,507.88 अंक तक नीचे चला गया था।

हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.95 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 18,701.05 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, डॉ. रेड्डीज, एक्सिस बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

वहीं, लाभ में रहने वाले शेयरों में टाटा स्टील, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड शामिल हैं।

व्यापक बाजार में बीएसई स्मॉलकैप 0.25 प्रतिशत बढ़ा जबकि मिडकैप में 0.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार के पिछले दिनों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद से ही मुनाफावसूली का जोर देखा जा रहा है। इसके अलावा सात दिसंबर को रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा भी आने वाली है। कच्चे तेल की कीमतें तेज होने का भी असर देखा जा रहा है।’’

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (तकनीकी शोध) अजित मिश्रा ने कहा कि नए कारोबारी सप्ताह में सूचकांक कमजोर स्तर पर खुलने के बाद कमोबेश अपरिवर्तित स्तर पर बंद हुए हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख था। अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 87.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,139.07 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

प्रेम अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी