एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158 अंक टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा फिलहाल प्रमुख ब्याज दर को यथावत रखने और आगे आक्रामक रुख अपनाने का संकेत देने के बाद स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में नीचे आ गए।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158 अंक टूटा

मुंबई, 15 जून अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा फिलहाल प्रमुख ब्याज दर को यथावत रखने और आगे आक्रामक रुख अपनाने का संकेत देने के बाद स्थानीय शेयर बाजार बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में नीचे आ गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 158.16 अंक टूटकर 63,070.35 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 34.15 अंक के नुकसान से 18,721.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक, इन्फोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर नुकसान में थे।

वहीं मारुति, एचसीएल टेक, सन फार्मा, नेस्ले और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाभ में थे।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में कारोबार कर रहा था। जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे।

बुधवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए था।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने प्रमुख ब्याज दर को 5.1 प्रतिशत पर यथावत रखा है। हालांकि, इसके साथ ही उसने संकेत दिया है कि इस साल ब्याज दर में दो बार में आधा प्रतिशत की और वृद्धि की जाएगी।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).