Stock Market: BSE में आज बंपर तेजी, 550 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ सेंसेक्स 55300 के पार
एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में मजबूती के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की और 55,000 का आंकड़ा पार कर लिया.
मुंबई, 13 अगस्त: एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और टीसीएस के शेयरों में मजबूती के साथ शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 250 अंकों से ज्यादा की बढ़त हासिल की और 55,000 का आंकड़ा पार कर लिया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 258.4 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 55,102.42 पर कारोबार कर रहा था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 69.80 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,434.20 अंक पर था.
सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर सबसे अधिक एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया. एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे. वहीं दूसरी ओर टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज, सन फार्मा, पावर ग्रिड और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे.
यह भी पढ़ें- जरुरी जानकारी | सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिन्द्रा में तेजी
पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 318.05 अंक या 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,843.98 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 82.15 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,325.15 अंक पर बंद हुआ था.
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.59 प्रतिशत गिरकर 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 13, 2021 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

