एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका सेंसेक्स, निफ्टी 9,000 के स्तर के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक के उछाल के बाद गिरावट देखने को मिली।

जरुरी जानकारी | शुरुआती बढ़त बरकरार नहीं रख सका सेंसेक्स, निफ्टी 9,000 के स्तर के करीब

मुंबई, 27 मई वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक के उछाल के बाद गिरावट देखने को मिली।

सेंसेक्स ने शुरुआती सत्र में 30,825.18 के ऊपरी स्तर को छुआ, लेकिन पूरी बढ़त गंवाते हुए 63.21 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,546.09 पर आ गया।

यह भी पढ़े | कोविड-19: क्या है सीरोसर्वे, देश में दो तरह के हो रहे सर्वेक्षण.

इसी तरह एनएसई निफ्टी 13.70 अंक या 0.15 प्रतिशत गिरकर 9,015.35 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई, इसके बाद अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एशियन पेंट्स और बजाज फाइनेंस गिरने वाले शेयरों में शामिल रहे।

यह भी पढ़े | मुंबई पुलिस ने जारी की गाइडलाइंस WhatsApp, Facebook, Twitter, TikTok पर गलत संदेश फैलाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई.

दूसरी ओर कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और एचडीएफसी बैंक में तेजी आई।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 63.29 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 30,609.30 पर, जबकि निफ्टी 10.20 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9,029.05 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 4,716.13 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2020 10:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).