जरुरी जानकारी | वैश्विक संकेतों में नरमी के चलते सेंसेक्स, निफ्टी में सतर्क शुरुआत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक संकेतों में नरमी के चलते घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और इस दौरान सेंसेक्स तथा निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार देखा गया।
मुंबई, तीन सितंबर वैश्विक संकेतों में नरमी के चलते घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया और इस दौरान सेंसेक्स तथा निफ्टी में सीमित दायरे में कारोबार देखा गया।
बीएसई सेंसेक्स 150.33 अंक की तेजी के साथ खुला, लेकिन उसने अपनी ज्यादातर बढ़त खो दी और 12.69 अंक या 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,098.72 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 13.80 अंक या 0.12 प्रतिशत बढ़कर 11,548.80 पर था।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.
सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी एमएंडएम में देखने को मिली। इसके अलावा मारुति, टीसीएस, एलएंडटी, टाइटन, बजाज ऑटो और सन फार्मा में भी तेजी रही।
दूसरी ओर बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड में गिरावट देखने को मिली।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.
पिछले सत्र में सेंसेक्स 185.23 अंक या 0.48 प्रतिशत बढ़कर 39,086.03 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.75 अंक या 0.56 प्रतिशत चढ़कर 11,535 पर बंद हुआ।
कारोबारियों ने बताया कि भारत-चीन सीमा तनाव को लेकर भी निवेशकों की भावनाएं कमजोर हुई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2020 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

