एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,200 पर

एशियाई बाजारों में कमजोर रूख के बीच मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण घरेलू शेयर बाजार बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 110 अंकों से अधिक गिर गया.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 110 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,200 पर
शेयर बाजार (Photo Credits: PTI)

मुंबई, 25 मार्च : एशियाई बाजारों में कमजोर रूख के बीच मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण घरेलू शेयर बाजार बीएसई का सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 110 अंकों से अधिक गिर गया. तीस शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 111.14 अंकों की गिरावट के साथ 57,484.54 अंक पर कारोबार कर रहा था. इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 18.25 अंक की कमजोरी के साथ 17,204.50 अंक पर आ गया था.

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाइटन, मारुति सुजुकी इंडिया, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों को शुरुआती कारोबार में नुकसान उठाना पड़ा. वहीं, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर फायदे में रहे. पिछले कारोबारी दिवस बृहस्पतिवार को भी बाजार गिरावट पर रहे थे. 89.14 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,595.68 पर बंद हुआ था. यह भी पढ़ें : Sensex Update: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स 89 अंक टूटा, निफ्टी भी नीचे आया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 22.90 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,222.75 अंक पर बंद हुआ. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 119.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को भारतीय बाजार में 1,740.71 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री की

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).