एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वैश्विक स्तर पर बिकवाली से सेंसेक्स 709 अंक टूटा, निफ्टी 10,000 अंक से नीचे आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 709 अंक टूट गया। वैश्विक स्तर पर बिकवाली से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | वैश्विक स्तर पर बिकवाली से सेंसेक्स 709 अंक टूटा, निफ्टी 10,000 अंक से नीचे आया

नयी दिल्ली, 11 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को बीएसई सेंसेक्स 709 अंक टूट गया। वैश्विक स्तर पर बिकवाली से भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में 33,480.42 अंक तक चला गया था। अंत में यह 708.68 अंक या 2.07 प्रतिशत के नुकसान से 33,538.37 अंक पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 214.15 अंक या 2.12 प्रतिशत के नुकसान से 10,000 अंक से नीचे 9,902 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक पांच प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। सनफार्मा, मारुति, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नीचे आए।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फैमिली पेंशन पाने का यह है नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और पावरग्रिड के शेयर लाभ में रहे।

आनंद राठी के प्रमुख-शेयर शोध (बुनियादी) नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक ने संकेत दिया है कि अर्थव्यवस्था में सुधार में विलंब होगा। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के चलते यहां भी बाजार नीचे बंद हुए।

फेडरल रिजर्व बैंक ने लघु अवधि की दरों को शून्य के करीब रखा है। इसके अलावा अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने कहा है कि उसके सभी नीति निर्माताओं का मानना है कि 2022 तक दरों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तीन प्रतिशत तक नीचे आ गए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नुकसान में थे।

अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 2.85 प्रतिशत के नुकसान से 40.54 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 20 पैसे टूटकर 75.79 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2020 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).