जरुरी जानकारी | सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 172 अंक टूटा, निफ्टी भी कमजोर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले कुछ सत्रों में शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय बाजार नीचे आ गया।
मुंबई, 20 जुलाई पिछले कुछ सत्रों में शेयर बाजारों में जोरदार तेजी के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय बाजार नीचे आ गया।
शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 171.62 अंक टूटकर 66,925.82 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.6 अंक के नुकसान से 19,784.55 अंक पर कारोबार कर रहा था।
सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और नेस्ले नुकसान में थे।
वहीं भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 1,165.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.55 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
अन्य एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में था। वहीं वहीं दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2023 10:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

