एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 102 अंक टूटा, निफ्टी 18,100 के पास पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 102 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटीसी, मारुति और इन्फोसिस में नुकसान से बाजार नीचे आया।

जरुरी जानकारी | सेंसेक्स 102 अंक टूटा, निफ्टी 18,100 के पास पहुंचा

मुंबई, 22 अक्टूबर बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 102 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटीसी, मारुति और इन्फोसिस में नुकसान से बाजार नीचे आया।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 101.88 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,821.62 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 63.20 अंक यानी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,114.90 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में रहा। इसके अलावा, मारुति, इन्फोसिस, एनटीपीसी, एचसीएल टेक और टाटा स्टील में भी प्रमुख रूप से गिरावट आयी।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एचडीएफसी, बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, टाइटन और एक्सिस बैंक शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और चीन का शंघाई कंपोजिट नुकसान में रहें जबकि हांगकांग का हैंगसेंग और जापान के निक्की में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में भी दोपहर कारोबार के दौरान तेजी रही।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.52 प्रतिशत बढ़कर 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 2,818.90 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2021 04:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).