World Cup 2023: पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा, विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात
गंभीर ने कहा कि भारत को खिलाड़ियों को पहचानकर उन पर भरोसा बनाये रखना होगा. उन्होंने कहा ,‘‘पिछले दो विश्व कप में भारतीय क्रिकेट ने यही गलती की कि ये खिलाड़ी साथ में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले. हम कितनी बार सर्वश्रेष्ठ एकादश उतारने में कामयाब रहे. हम ऐसा नहीं कर सके और कभी भी सर्वश्रेष्ठ एकादश मैदान पर नहीं दिखी.’’
नयी दिल्ली: भारत (Team India) के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का मानना है कि इस साल के आखिर में भारत में होने वाले विश्व कप (World Cup) में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे सीनियर खिलाड़ियों की अहम भूमिका होगी. गंभीर ने कहा कि भारत को बेखौफ खिलाड़ियों को पहचानने की जरूरत है.
उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो ‘ रोड टू वर्ल्ड कप ग्लोरी’ में कहा ,‘‘ सबसे पहले आपको ऐसे खिलाड़ियों को पहचानना होगा जो बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं. पचास ओवरों के प्रारूप में आपको हर तरह के क्रिकेटर चाहिये. ऐसे खिलाड़ी भी जो पारी के सूत्रधार बन सकें.’’ IND vs SL 2nd T20: दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया में हो सकते हैं बड़े बदलाव? इन खिलाड़ियों पर लटकी तलवार
उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी यह भूमिका बखूबी निभा सकते हैं. ये स्पिन को बखूबी खेल सकते हैं और आगामी विश्व कप में इनकी भूमिका अहम हो सकती है.’’ क्रिकेट से राजनीति में आये गंभीर ने कहा कि दोनों छोर से दो नयी गेंद के होने से वनडे क्रिकेट का स्वरूप बदल गया है.
उन्होंने कहा,‘‘हमारे समय में एक ही नयी गेंद होती थी लेकिन अब दो नयी गेंद होती है. ऐसे में अनियमित गेंदबाजों की भूमिका नहीं रही. अब रिवर्स स्विंग भी देखने को नहीं मिलती. अब ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत है जो इन हालात में शानदार खेल दिखा सकें.’’
गंभीर ने कहा कि भारत को खिलाड़ियों को पहचानकर उन पर भरोसा बनाये रखना होगा. उन्होंने कहा ,‘‘पिछले दो विश्व कप में भारतीय क्रिकेट ने यही गलती की कि ये खिलाड़ी साथ में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेले. हम कितनी बार सर्वश्रेष्ठ एकादश उतारने में कामयाब रहे. हम ऐसा नहीं कर सके और कभी भी सर्वश्रेष्ठ एकादश मैदान पर नहीं दिखी.’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2023 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

