खेल की खबरें | वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर भिमानी का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 15 अक्टूबर वरिष्ठ खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर किशोर भिमानी का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। उनके पारिवारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उनके परिवार में पत्नी रीता और पुत्र गौतम भिमानी हैं जो स्वयं टीवी की मशहूर शख्सियत हैं।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch RCB vs KXIP Live Match: रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

पारिवारिक सूत्रों ने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था और उनका उपचार चल रहा था। ’’

उनके निधन पर पूर्व क्रिकेटरों, राजनीतिज्ञों और पत्रकार जगत ने शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़े | Lakshmipathy Balaji Death Hoax: बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी का हुआ एक्सीडेंट? कार एक्सीडेंट में उनके निधन के दावे के साथ क्षतिग्रस्त BMW की तस्वीरें वायरल, जानें इस खबर की सच्चाई.

पूर्व भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी ने ट्वीट किया, ‘‘किशोर भिमानी को श्रद्वांजलि। वह पुराने जमाने के क्रिकेट लेखक थे जिन्होंने एक खिलाड़ी की तरह क्रिकेट लेखन को लिया। उनकी पत्नी रीता और पुत्र गौतम के प्रति मेरी संवेदनाएं। ’’

राजनीतिज्ञ डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट किया, ‘‘अलविदा किशोर भिमानी। क्रिकेट पत्रकार और कोलकाता का सच्चा प्रेमी। ’’

सुनील गावस्कर 1987 में पाकिस्तान के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान जब टेस्ट क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने थे तब भिमानी कमेंट्री कर रहे थे। यही नहीं चेपक में 1986 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टाई छूटे मैच के दौरान भी आखिरी क्षणों में माइक उनके हाथ में था।

भिमानी ने कोलकाता के दैनिक ‘द स्टेट्समैन’ के लिये भी काम किया। वह 1978 से 1980 तक कलकत्ता खेल पत्रकार क्लब के अध्यक्ष भी रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\