देश की खबरें | सोना तस्करी मामले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर निलंबित, जांच जारी :मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को सोना तस्करी मामले में आरोपियों से कथित रूप से तार जुड़े होने के सिलसिले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को जांच चलने के बीच निलंबित कर दिया है।

तिरुवनंतपुरम, 16 जुलाई केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को सोना तस्करी मामले में आरोपियों से कथित रूप से तार जुड़े होने के सिलसिले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को जांच चलने के बीच निलंबित कर दिया है।

मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने यहां पत्रकार वार्ता में निलंबन की घोषणा की।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में एक और बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय.

शिवशंकर के तार कथित तौर पर मामले के आरोपियों से जुड़े होने की खबरें सामने आने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और आईटी सचिव पद से हटा दिया गया।

मुख्य सचिव डॉ विश्वास मेहता की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति को सरकार ने आरोपों की पड़ताल करने और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश: कोरोना से मुक्ति और विश्व शांति के लिए सीएम जयराम सिंह ठाकुर ने मंत्र जाप और हवन किया : 16 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सरकार को आज शाम को रिपोर्ट दी गयी जिसके बाद कार्रवाई की गयी।

विजयन के अनुसार समिति ने पाया कि शिवशंकर ने अखिल भारतीय सेवा के नियमों की अवज्ञा की। उन्होंने कहा कि विभाग स्तरीय जांच जारी है।

कुछ दिन पहले ही सीमाशुल्क अधिकारियों ने मामले के सिलसिले में शिवशंकर से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\