एजेंसी न्यूज

सोना तस्करी मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी एम. शिवशंकर निलंबित, जांच जारी: CM पिनराई विजयन

केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को सोना तस्करी मामले में आरोपियों से कथित रूप से तार जुड़े होने के सिलसिले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर को जांच चलने के बीच निलंबित कर दिया. इससे पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां पत्रकार वार्ता में शिवशंकर के निलंबन की घोषणा की.

सोना तस्करी मामले में वरिष्ठ IAS अधिकारी एम. शिवशंकर निलंबित, जांच जारी: CM पिनराई विजयन
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, 17 जुलाई: केरल सरकार ने बृहस्पतिवार को सोना तस्करी मामले में आरोपियों से कथित रूप से तार जुड़े होने के सिलसिले में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एम शिवशंकर (M. Shivshankar) को जांच चलने के बीच निलंबित कर दिया. वहीं, इस मामले में मुख्य गवाह यूएई वाणिज्य दूतावास में तैनात अधिकारी अपने देश रवाना हो गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यहां पत्रकार वार्ता में शिवशंकर के निलंबन की घोषणा की.

शिवशंकर के तार कथित तौर पर मामले के आरोपियों से जुड़े होने की खबरें सामने आने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव और आईटी सचिव पद से भी हटा दिया गया था. मुख्य सचिव डॉ विश्वास मेहता की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति को सरकार ने आरोपों की पड़ताल करने और तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था. सरकार को आज शाम रिपोर्ट दी गयी जिसके बाद कार्रवाई की गयी.

विजयन के अनुसार समिति ने पाया कि शिवशंकर ने अखिल भारतीय सेवा के नियमों की अवज्ञा की.

यह भी पढ़ें: केरल सोना तस्करी मामाल: सीएम पिनाराई विजयन के खिलाफ इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग का हंगामा, मांगा इस्तीफा

उन्होंने कहा कि विभाग स्तरीय जांच जारी है. कुछ दिन पहले ही सीमाशुल्क अधिकारियों ने मामले के सिलसिले में शिवशंकर से करीब नौ घंटे तक पूछताछ की थी. इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वियना संधि के तहत छूट प्राप्त वाणिज्य दूतावास का अधिकारी रविवार को यहां से दिल्ली पहुंचा और वहां से एक अन्य उड़ान में सवार होकर संयुक्त अरब अमीरात रवाना हो गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2020 08:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).