जरुरी जानकारी | सेनको गोल्ड के चेयरमैन शंकर सेन का कोविड-19 से निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आभूषणों का खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के चेयरमैन शंकर सेन का मंगलवार को यहां कोविड-19 संक्रमण से 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 28 जुलाई आभूषणों का खुदरा कारोबार करने वाली कंपनी सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स के चेयरमैन शंकर सेन का मंगलवार को यहां कोविड-19 संक्रमण से 63 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
परिवार के एक सदस्य ने बताया कि सेन हाल में अपना घुटने का ऑपरेशन कराया था।
यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR कराई दर्ज.
सेन के परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटा, बेटी और दो नाती-पोते हैं।
सेनको गोल्ड की राष्ट्रीय फलक पर पहचान सुनिश्चित करने में सेन का अमूल्य योगदान है। उन्हें अपने पिता से 1990 के दशक में विरासत में कंपनी के तीन स्टोर मिले थे। आज देशभर में कंपनी के 100 से ज्यादा स्टोर हैं।
इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उनके निधन पर शोक संदेश में कहा कि वह अपने क्षेत्र के एक भविष्य दृष्टा व्यक्तित्व थे और लोगों के लिए हमेशा सुलभ रहते थे।
सेन अखिल भारतीय रत्न एपं आभूषण घरेलू परिषद के संसथापक सदज्ज्ञयों में से एक रहे हैं।
परिषद के चेयरमैन एन. अनंत पद्मनाभन ने कहा कि पूरा उद्योग, सेनको परिवार के साथ संवेदना रखता है। यह एक अपूर्णीय क्षति है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)