न्यूजीलैंड के Tim Seifert कोरोना पॉजिटिव, चेन्नई में कराएंगे उपचार

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं और अन्य खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के साथ चार्टर्ड उड़ान से लौट नहीं सकेंगे. वह अहमदाबाद में पृथकवास में रहेंगे और फिर चेन्नई में निजी अस्पताल में उपचार करायेंगे.

टिम सीफर्ट (Photo Credits: Twitter)

क्राइस्टचर्च, आठ मई: आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये खेलने वाले न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सीफर्ट कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं और अन्य खिलाड़ियों तथा सहयोगी स्टाफ के साथ चार्टर्ड उड़ान से लौट नहीं सकेंगे. वह अहमदाबाद में पृथकवास में रहेंगे और फिर चेन्नई में निजी अस्पताल में उपचार करायेंगे. सीफर्ट का रवानगी से पहले दोनों आरटीपीसीआर पॉजिटिव आया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने कहा कि सीफर्ट के पिछले दस दिन में सात टेस्ट नेगेटिव आये थे. उन्होंने यकीन जताया कि उनकी टीम उनका पूरा ख्याल रखेगी.

उन्होंने कहा ,‘‘ टिम के लिये यह दुर्भाग्यपूर्ण है और हम अपनी ओर से उसकी पूरी मदद करेंगे. उम्मीद है कि उसका टेस्ट जल्दी ही नेगेटिव आयेगा और उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जायेगी.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ खबर मिलने के बाद से हम खिलाड़ियों के संघ के मार्फत उसके लिये मदद जुटा रहे हैं. हम उसके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें पूरी जानकारी दी जा रही है.’’ पृथकवास पूरा होने और नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद वह न्यूजीलैंड रवाना होंगे जहां 14 दिन फिर पृथकवास में रहेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को लेकर एक चार्टर्ड उड़ान रवाना हो चुकी है और दूसरी आज शाम जायेगी.

यह भी पढ़ें- यहां पढ़ें क्यों Prithvi Shaw को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह

इन उड़ानों से जा रहे सभी व्यक्ति कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करेंगे. उनकी आकलैंड पहुंचने के बाद फिर जांच की जायेगी. सीफर्ट को चेन्नई के उसी अस्पताल में रखा जायेगा जहां आस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी इलाज करा रहे हैं. ब्रिटेन जाने वाले न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, मिशेल सेंटनेर, काइल जैमीसन और फिजियो टॉमी सिमसेक दिल्ली में रूकने की बजाय मालदीव चले गए हैं. न्यूजीलैंड के ट्रेनर क्रिस डोनाल्डसन भी मालदीव गए हैं जो पहले न्यूजीलैंड जाना चाहते थे.

इस दल को मालदीव भेजने का फैसला इसलिये लिया गया कि उनकी ब्रिटेन रवानगी में एक हफ्ता विलंब हो सकता है. पहले लगा था कि वे 11 मई को ब्रिटेन रवाना हो जायेंगे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Series 2026: न्यूजीलैंड की सरज़मीं पर इन भारतीय गेंदबाजों ने मचाया कोहराम, चटकाए है सबसे ज्यादा विकेट; यहां देखें पूरी लिस्ट

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट