जरुरी जानकारी | ई-वाहन कारोबार के लिए रणनीतिक साझेदार की तलाश: महिंद्रा एंड महिंद्रा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार के लिए रणनीतिक साझेदार ढूंढ रही है, ताकि भविष्य में इसका विस्तार कर सके। कंपनी के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, सात अगस्त घरेलू वाहन कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा अपने इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार के लिए रणनीतिक साझेदार ढूंढ रही है, ताकि भविष्य में इसका विस्तार कर सके। कंपनी के प्रबंध निदेशक पवन गोयनका ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 94 प्रतिशत गिरकर 54.64 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा कि कोविड-19 की वजह से उसके ई-वाहन पेश करने की योजना पर कोई असर नहीं होगा।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.
गोयनका ने कॉन्फ्रेंस कॉल में संवाददाताओं से कहा कि ई-वाहन क्षेत्र में कंपनी ने अच्छा-खासा पूंजीगत निवेश किया है। इसलिए हमें अच्छा भागीदार ढूंढने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम खुला रुख कर इस पर काम कर रहे हैं। अभी हम महिंद्रा इलेक्ट्रिक में निवेश के इच्छुक कई पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.
गोयनका ने कहा कि हमने बेंगलुरू में निवेश किया है। चाकन (महाराष्ट्र) में भी उच्च दक्षता की बैटरियां के विनिर्माण के लिए निवेश किया है।
उन्होंने कहा कि कंपनी के कई उत्पाद पहले से मौजूद है, अगले 12 महीने में कंपनी की योजना और उत्पाद पेश करने की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)