देश की खबरें | जी20 और जन्माष्टमी के मद्देनजर दिल्ली में मंदिरों के आसपास कड़ी सुरक्षा

नयी दिल्ली, छह सितंबर जी20 शिखर सम्मेलन और जन्माष्टमी के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों और उसके आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने धार्मिक स्थलों पर परेशानी मुक्त आवाजाही के लिए यातायात परामर्श भी जारी किया है।

परामर्श के मुताबिक, लक्ष्मीनारायण मंदिर के आसपास पाबंदी रहेगी।

परामर्श में कहा गया है, “तालकटोरा स्टेडियम से मंदिर मार्ग की ओर पेशवा रोड - मंदिर मार्ग टी-पॉइंट तक और इसके विपरीत किसी भी वाहन को अनुमति नहीं दी जाएगी।”

इसी तरह, दोपहर दो बजे के बाद से शंकर रोड से मंदिर मार्ग तक मंदिर लेन पर किसी भी वाहन की आवाजाही की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पुलिस ने कहा कि यात्रियों को चालू मार्गों के बारे में मार्गदर्शन करने के लिए पर्याप्त यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन मार्गों पर भी यातायात को परिवर्तित कर दिया गया है जहां मंदिर समितियां नई दिल्ली क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रथ, बैंड, 'झांकी' और टेम्पो के साथ जन्माष्टमी शोभा यात्राएं निकालने वाली हैं। शोभायात्राओं के रास्ते में पार्किंग की अनुमति नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)