देश की खबरें | दिल्ली में हत्या के आरोप में सुरक्षा कर्मचारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिणपश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके के निवासी सुरक्षा कर्मी को बेटी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने वाले एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दक्षिणपश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके के निवासी सुरक्षा कर्मी को बेटी को कथित तौर पर प्रताड़ित करने वाले एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सुरमेश के रूप में हुई है। महिपालपुर में रह रहा सुरमेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का निवासी है। वह पिछले चार साल से एन एस सिक्योरिटी में सुरक्षा कर्मी के रूप में कार्य कर रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरमेश को पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब वह रिक्शे में शव को रख उसे फेंकने के लिए जा रहा था। हेड कांस्टेबल विनोद कुमार ने सुरमेश को शव को रिक्शे से ले जाते हुए देख पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ पर टैटू का निशान है और उसकी जेब से आईजीआई हवाईअड्डे की पार्किंग की पर्ची मिली है। बाद में उसकी पहचान महिपालपुर निवासी संतोष कुमार झा (25) के रूप में हुई। संतोष मूल रूप से बिहार के मुजफ़्फ़रपुर का निवासी थी। वह एक कुरियर कंपनी में चालक का काम करता था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि झा सुरमेश की बेटी को पिछले तीन साल से परेशान कर रहा था। जब भी लड़की कहीं बाहर जाती तो वह उसका पीछा करने लगता था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘ बृहस्पतिवार को झा आरोपी के घर नशे की हालत में आया और उससे बहस शुरू कर दी। इसी दौरान दोनों भूतल के एक खाली कमरे में गए। नोक-झोंक के बीच सुरमेश ने झा को धक्का दिया और तौलिये से उसका गला घोंट दिया।’’

सिंह ने बताया कि आरोपी जहां सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम करता था, वहीं तलघर में शव को रखे रखा। शनिवार को उसने शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की लेकिन पकड़ा गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है। सुरमेश के परिवार में उसकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू