विदेश की खबरें | म्यांमा में शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बाद फिर हिंसक हुए सुरक्षा बल, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बीते कुछ दिन में कई प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा था कि म्यांमा में एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट होने के बाद से कम से कम 149 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बीते कुछ दिन में कई प्रदर्शनकारियों की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा था कि म्यांमा में एक फरवरी को सैन्य तख्तापलट होने के बाद से कम से कम 149 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है।

म्यांमा के सबसे बड़े शहर यंगून में मंगलवार को भी हिंसा की खबरें आईं। यंगून में अब तक सबसे अधिक प्रदर्शनकारी सुरक्षा बलों की हिंसक कार्रवाई में अपनी जान गंवा चुके हैं।

पुलिस ने यंगून के आसपास के इलाकों में मंगलवार को भीड़ पर रबर की गोलियां दागीं, जहां दो लोगों की मौत की खबर है।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की प्रवक्ता रवीना समदसानी ने कहा कि सोमवार को कम से कम 11 लोगों की मौत हुई जबकि सप्ताहांत में 57 लोगों की जान गई थी।

इस बीच, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने म्यांमा में बढ़ती हिंसा पर दुख जताया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से वहां सैन्य दमन समाप्त करने में मदद करने के लिए सामूहिक एवं द्विपक्षीय रूप से काम करने की अपील की है।

गुतारेस ने एक बयान में कहा कि म्यांमा की सेना द्वारा की जा रही प्रदर्शनकारियों की हत्याएं और मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां संयम, वार्ता और देश को लोकतांत्रिक पथ पर वापस लाने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अपील की अवहेलना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें