देश की खबरें | कोविड-19 टीके की दूसरी खुराकः गोवा सरकार ने टीकाकरण शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा सरकार ने शनिवार से राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक देनी शुरू की।

पणजी, 13 फरवरी गोवा सरकार ने शनिवार से राज्य के स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक देनी शुरू की।

राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर राजेन्द्र बोरकर ने बताया कि 28 दिन पहले टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को आज दूसरी खुराक दी गई।

देश भर में 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने पर राज्य में गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी रंगनाथ भोज्जे ने पहला इंजेक्शन लगवाया था।

अधिकारी ने बताया कि आज भी उन्हें ही सबसे पहले कोविड-19 टीके की दूसरी खुराक दी गई।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण में दूसरा इंजेक्शन लगवाने के 14 दिन बाद व्यक्ति के शरीर में कोविड-19 प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है।

डॉक्टर बोरकर ने बताया कि राज्य के कुल 19,952 स्वास्थ्यकर्मियों में से 10,341 को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, शेष अन्य को भी 20 फरवरी तक टीका लगा दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\