देश की खबरें | केरल में लेखक पर यौन उत्पीड़न का दूसरा मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यौन उत्पीड़न के एक मामले में अग्रिम जमानत पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिविक चंद्रन के खिलाफ एक अन्य लेखिका ने इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई है।

कोझिकोड (केरल), 30 जुलाई यौन उत्पीड़न के एक मामले में अग्रिम जमानत पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सिविक चंद्रन के खिलाफ एक अन्य लेखिका ने इसी प्रकार की शिकायत दर्ज कराई है।

लेखिका ने यहां कोयिलैंडी पुलिस में शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि चंद्रन ने फरवरी 2020 में शहर में एक पुस्तक प्रदर्शनी के दौरान उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर चंद्रन के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले, अनुसूचित जनजाति समुदाय की एक लेखिका ने पिछले सप्ताह लेखक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

शिकायतकर्ता ने अप्रैल में आयोजित एक पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान चंद्रन पर उनका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि तब से लेखक फोन पर लगातार उसे परेशान कर रहा था।

महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यौन उत्पीड़न संबंधी आरोपों के अलावा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। बहरहाल, चंद्रन के फरार होने के कारण पुलिस उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकी।

इस बीच, यहां की एक अदालत ने आरोपी द्वारा दायर की गई अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला शनिवार को दो अगस्त तक स्थगित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\