जरुरी जानकारी | सेबी ने केटीपीएल, चार व्यक्तियों पर लगाया 39 लाख रुपये का जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कावेरी टेलीकॉम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (केटीपीएल) और चार व्यक्तियों पर 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने यह कार्रवाई जानकारियां देने में खामियों समेत अन्य उल्लंघनों को लेकर की है।

नयी दिल्ली, चार अगस्त बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कावेरी टेलीकॉम प्रोडक्ट्स लिमिटेड (केटीपीएल) और चार व्यक्तियों पर 39 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने यह कार्रवाई जानकारियां देने में खामियों समेत अन्य उल्लंघनों को लेकर की है।

सेबी के एक आदेश के अनुसार, जिन व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया है, उनमें सी एस रेड्डी, उमा रेड्डी, आर एच कस्तूरी और एल निकोलस शामिल हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

सेबी ने एक अगस्त 2012 से पांच नवंबर 2012 की अवधि के बीच कावेरी टेलीकॉम प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों की जांच की। जांच में पाया गया कि सी एस रेड्डी और आर एच कस्तूरी ने पांच सितंबर 2012 को कंपनी के शेयरों में कारोबार किया था। यह कारोबार उनके पास अप्रकाशित मूल्य संवेदनशील जानकारियां होने के दौरान किया गया। यह कारोबार ट्रेडिंग विंडो बंद होने की अवधि के दौरान हुआ।

उस समय, सी एस रेड्डी, आर एच कस्तूरी और निकोलस कंपनी के कार्यकारी निदेशक थे।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

आदेश के अनुसार, वे इसे कंपनी के निदेशक मंडल के संज्ञान में लाने में विफल रहे और आदर्श आचार संहिता के तहत अपनी शक्तियों व दायित्व के संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की।

सी एस रेड्डी, उमा रेड्डी और आर एच कस्तूरी कंपनी के प्रवर्तक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\