जरुरी जानकारी | फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक, वेस्टर्न कैरियर्स को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड और लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

नयी दिल्ली, 26 सितंबर फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड और लॉजिस्टिक्स कंपनी वेस्टर्न कैरियर्स (इंडिया) लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गई है।

दोनों कंपनियों ने मई और जून के बीच सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराए थे। इन्हें 15 से 22 सितंबर के बीच नियामक से ‘निष्कर्ष पत्र’ मिल गया है। सेबी की ओर से यह जानकारी दी गई है।

किसी भी कंपनी को सार्वजनिक निर्गम लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष जरूरी होता है।

दस्तावेजों के अनुसार, फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक के आईपीओ में 625 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक और निवेशक 1.7 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएंगे।

बैंक आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल अपने टियर-एक पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए करेगा।

वेस्टर्न कैरियर्स के आईपीओ के तहत 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी के प्रवर्तक राजेंद्र सेतिया 93.29 लाख शेयर बिक्री (ओएफएस) के लिए रखेंगे।

कोलकाता की कंपनी ने कहा है कि वह आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, पूंजीगत खर्च की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी। दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\