जरुरी जानकारी | सेबी ने एनएसईएल के दो ब्रोकर का पंजीकरण प्रमाणन रद्द किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दो ब्रोकर ... जोन्ड्रे कमोडिटीज लि. और प्रज्ञा कमोडिटी ब्रोकर्स प्राइवेट लि. का पंजीकरण प्रमाणन रद्द कर दिया। नियामक ने यह कदम इन ब्रोकरों के ‘उपयुक्त’ मानदंड पर खरा नहीं उतरने को लेकर उठाया है।
नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने दो ब्रोकर ... जोन्ड्रे कमोडिटीज लि. और प्रज्ञा कमोडिटी ब्रोकर्स प्राइवेट लि. का पंजीकरण प्रमाणन रद्द कर दिया। नियामक ने यह कदम इन ब्रोकरों के ‘उपयुक्त’ मानदंड पर खरा नहीं उतरने को लेकर उठाया है।
इन ब्रोकर ने अपने ग्राहकों को नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लि. (एनएसईएल) में अवैध अनुबंधों में कारोबार की अनुमति दी थी।
ये ब्रोकर एनएसईएल के सदस्य है। इन्होंने एनएसईल के मंच पर ‘जोड़े वाले अनुबंध’ की सुविधा प्रदान की थी। इसके तहत एक ही जिंस के लिये दो अलग अलग अनुबंध के तहत खरीद और बिक्री के सौदे किये जा सकते हैं। इसमें निवेशक अल्पावधि निपटान का अनुबंध खरीदकर एक दीर्घकालिक निपटान अनुबंध में बेच सकता है। ऐसा सौदा अनुबंध इसके उलट भी हो सकतस है।
एनएसईएल ने सितंबर, 2009 में ‘युगल अनुबंधों’ की अवधारणा पेश की थी।
इस तरह अनुबंध ‘बिना किसी जांच के अवैध’ थे और एनएसईएल ऐसे युगल अनुबंधों के नाम पर निश्चित रिटर्न के वित्तीय लेनदेन को सुनिश्चित कर रहा था। जोन्ड्रे और प्रज्ञा कमोडिटीज एनएसईएल के सदस्य थे और उन्होंने उसके मंच पर युगल अनुबंधों में भागीदारी की। सेबी ने उनके खिलाफ जांच शुरू की और इन ब्रोकरों के उपयुक्त मानदंड का पता लगाने को अधिकृत प्राधिकरण की नियुक्ति की। प्राधिकरण ने अपने निष्कर्ष में कहा कि ये ब्रोकर स्टॉक ब्रोकर नियमन के तहत पंजीकरण के ‘उपयुक्त’ नहीं हैं।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2021 07:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

