एजेंसी न्यूज

सीट बंटवारे का मुद्दा सुलझा लिया जाएगा, 'इंडिया' गठबंधन भाजपा को हराएगा : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा और लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेगा।

सीट बंटवारे का मुद्दा सुलझा लिया जाएगा, 'इंडिया' गठबंधन भाजपा को हराएगा : राहुल
(Photo Credits ANI)

चिफोबोजू (नगालैंड), 16 जनवरी : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां कहा कि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे के मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा और लोकसभा चुनाव में यह गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को पराजित करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं के बीच परस्पर सम्मान है.

राहुल गांधी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''यह विचारधारा की यात्रा है. ‘इंडिया’ अच्छी तरह चुनाव लड़ेगा और जीतेगा. चुनाव प्रचार अभियान चलाया जाएगा जिसमें हम सभी भाग लेंगे.'' उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा, "विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की स्थिति बहुत अच्छी है। बातचीत अच्छी तरह से हो रही है. मुझे लगता है कि ज्यादातर जगहों पर यह आसान है. मुझे लगता है कि हम सीट बंटवारा और दूसरी चीजों को जल्द ही पूरा कर लेंगे."

जद (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने दावा किया कि मीडिया इन बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करता है और गठबंधन की बैठकों के ‘मूड’ और भाईचारे को नहीं दिखाता है. उन्होंने कहा कि 'इंडिया' एक वैचारिक गठबंधन है जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की विचारधारा के खिलाफ खड़ा है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 06:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).