VIDEO: महाराष्ट्र के रायगढ़ में रेवदांडा तट पर संदिग्ध नाव दिखाई देने पर एक्शन में पुलिस, नौसेना और कोस्ट गार्ड, तलाशी अभियान के बीच बढ़ाई गई सुरक्षा
पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के रेवदांडा तट के पास एक संदिग्ध नाव की तलाश तेज कर दी है, जिसे ‘‘संभवत: मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका’’ बताया जा रहा है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.
मुंबई, सात जुलाई: पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के रेवदांडा तट के पास एक संदिग्ध नाव की तलाश तेज कर दी है, जिसे ‘‘संभवत: मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका’’ बताया जा रहा है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.एक अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को भारतीय नौसेना के रडार पर यह नाव रेवदांडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखी गयी.
उन्होंने बताया कि यह ‘‘मछली पकड़ने वाली संभवतः पाकिस्तानी नौका’’ है, लेकिन नाव का पता लगाने के बाद ही इसकी पहचान और अन्य विवरणों की पुष्टि हो सकेगी.एक अधिकारी ने पहले बताया था कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऐसा संदेह है कि नाव बहकर रायगढ़ तट तक आ गयी होगी.नाव देखे जाने के बाद रायगढ़ तट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.ये भी पढ़े:भारतीय तटरक्षक बल ने महाराष्ट्र तट के मुरुद जंजीरा के पास समुद्र में फंसी नाव से 10 मछुआरों को बचाया
रायगढ़ जिले में समुद्र तट पर दिखी संदिग्ध नाव
रायगढ़, महाराष्ट्र: कोस्ट गार्ड को रात में रायगढ़ के अलीबाग रेवदंडा के पास कोरलाई फोर्ट के पास एक अज्ञात नाव के रडार पर दिखने की सूचना मिली थी। हालांकि, आज सुबह से इस नाव की तलाश के बाद यह फिर से रडार पर नहीं आई। रायगढ़ पुलिस ने भी निरीक्षण किया, लेकिन नाव नहीं मिली। माना जा रहा… pic.twitter.com/gqevM3TVN3
— IANS Hindi (@IANSKhabar) July 7, 2025
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद रायगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ते, त्वरित प्रतिक्रिया बल, नौसेना और तटरक्षक बल के जवान रात को मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया.
हालांकि, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रात में नाव तक पहुंचने में कठिनाई हुई.अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक अंचल दलाल स्थिति की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ तट पर पहुंचीं.
उन्होंने बताया कि दलाल ने खुद एक नौका के जरिए संदिग्ध नाव तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें लौटना पड़ा.उन्होंने बताया कि इलाके में भारी पुलिस दल तैनात किया गया है और एहतियातन तौर पर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.नवंबर 2008 में भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान की ओर से समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने तीन दिन तक मुंबई में तबाही मचायी थी. इस भयावह आतंकवादी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2025 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

