एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तलाश अभियान जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के वन क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तलाश अभियान जारी

जम्मू, 24 अप्रैल सुरक्षा बलों ने संदिग्ध आतंकवादियों को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के वन क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद जिले के लसाना वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया गया।

लसाना इलाके में 14 अप्रैल को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया था।

अधिकारियों ने बताया कि ‘रोमियो फोर्स’ (सेना), पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान आतंकवादियों का पता लगाने के लिए अभियान में जुटे हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने जम्मू-राजौरी-पुंछ मार्ग और उससे जुड़ी मुगल रोड पर भी सतर्कता बढ़ा दी है तथा वाहनों की तलाशी ली जा रही है।

ये कदम कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकवादी हमले में मंगलवार को 26 पर्यटकों के मारे जाने के बाद अपनाए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का हिस्सा हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2025 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).