विदेश की खबरें | स्काटलैंड यार्ड पुलिस ने पहली महिला सिख अधिकारी को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्काटलैंड यार्ड ने सोमवार को करपाल कौर संधू के पहली दक्षिण एशियाई महिला एवं सिख महिला अधिकारी के तौर पर इस सेवा में शामिल होने की 50 वीं सालगिरह मनायी। संधू के बाद ही अन्य महिलाओं के स्काटलैंड यार्ड में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

लंदन, एक फरवरी स्काटलैंड यार्ड ने सोमवार को करपाल कौर संधू के पहली दक्षिण एशियाई महिला एवं सिख महिला अधिकारी के तौर पर इस सेवा में शामिल होने की 50 वीं सालगिरह मनायी। संधू के बाद ही अन्य महिलाओं के स्काटलैंड यार्ड में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हुआ।

पुलिस कांस्टेबल संधू ने 1971-73 के दौरान लंदन में मेट्रोपोलिन पुलिस में अपनी सेवाएं दी। उन्हें पूरे ब्रिटेन में पुलिस बल की ‘सच्ची अग्रदूत’ माना जाता है।

सहायक आयुक्त हेलेन बॉल ने कहा, ‘‘पी सी करपाल कौर संधू सच्ची अग्रदूत थीं। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि 1971 में मेट्रोपोलिटन पुलिस से जुड़ने का उनका निर्णय साहसिक था और उन्होने उस रास्ते पर काफी चुनौतियां भी झेलीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रिटेन की पहली एशियाई महिला अधिकारी करपाल ने अन्य महिलाओं के लिए मार्ग प्रशस्त किया जो 1971 के बाद से इस सेवा का हिस्सा बनने लगीं।’’

नेशनल सिख पुलिस एसोसिएशन यूके ने मेट्रो पुलिस सिख एसोसिएशन के साथ मिलकर सोमवार को संधू की याद में विशेष डिजिटल कार्यक्रम का आयोजन किया।

संधू 1943 में पूर्वी अफ्रीका के जांजीबार में एक सिख परिवार में पैदा हुई थीं और वह 1962 में ब्रिटेन आ गयी जहां उन्हें चे फार्म अस्पताल में नर्स की नौकरी मिली। वह 1971 में 27 साल की उम्र में मेट्रोपोलिटन पुलिस में शामिल हुईं।

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि पी सी संधू नवंबर 1973 में त्रासदपूर्ण परिस्थितियों में चल बसी और बल ने एक होनहार अधिकारी को खो दिया।

दरअसल 30 वर्षीय संधू की झगड़े के बाद पति ने हत्या कर दी थी, वह कथित रूप से उनके करियर चुनाव के खिलाफ था। उनके पति को 1974 में उम्रकैद की सजा सुनायी गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट