IND vs ENG 2nd Test: शतकीय पारी खेलने के बाद शुभमन गिल ने कहा- तीसरे नंबर पर रन बनाना महत्वपूर्ण और संतोषजनक है
यह 13 पारियों में उनका पहला 50 से अधिक रन का स्कोर है और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे जाने का फैसला करने के बाद पहली बड़ी पारी थी. गिल ने कहा, ‘तीसरे नंबर पर रन बनाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण और बहुत संतोषजनक था. बहुत अच्छा लगा, खासकर उस समय जब हमने यशस्वी और रोहित के विकेट गंवा दिये थे.’
विशाखापत्तनम: भारतीय टीम प्रबंधन द्वारा खुद पर दिखाये गये विश्वास पर खरा उतरते हुए शुभमन गिल ने रविवार को यहां तीसरे नंबर पर खेलते हुए शानदार शतक जड़ा. गिल ने दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ 104 रन जड़े जिससे भारत ने दूसरी पारी में 255 रन बनाये. इस पारी से गिल खुश थे. Rohit Sharma And Kuldeep Yadav's Hilarious Banter Over DRS: तीसरे दिन कुलदीप यादव और रोहित शर्मा के बीच इस बात को लेकर हुआ बहस, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल-WATCH VIDEO
यह 13 पारियों में उनका पहला 50 से अधिक रन का स्कोर है और बल्लेबाजी क्रम में एक स्थान नीचे जाने का फैसला करने के बाद पहली बड़ी पारी थी. गिल ने कहा, ‘तीसरे नंबर पर रन बनाना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण और बहुत संतोषजनक था. बहुत अच्छा लगा, खासकर उस समय जब हमने यशस्वी और रोहित के विकेट गंवा दिये थे.’
उन्होंने कहा, ‘हमारे लिए बड़ी बढ़त लेना और जितने ज्यादा हो सके रन जुटाना काफी अहम था.’ गिल अपनी पारी के दौरान दो बार डीआरएस में भी बचे. उन्हें पता है कि टीम की उनसे काफी उम्मीदें लगी हैं जिससे उन्होंने शतक जड़ने के बाद जश्न भी शांत तरीके से मनाया. वह हालांकि इसके बाद ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सके.
उन्होंने कहा, ‘यह अच्छा लगा. मुझे लगा कि टीम के लिए काम नहीं हुआ है. इसलिये मैंने ज्यादा तेजी से जश्न नहीं मनाया.’ जेम्स एंडरसन की गेंदबाजी पर उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार में एक ही गेंद पर ध्यान लगा रहा था और निश्चित रूप से क्रीज पर काफी कुछ हो रहा था. शुरू में दो विकेट जल्दी गिर गये और फिर मेरे और श्रेयस के बीच अच्छी भागीदारी हुई.’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

